Saturday, August 1, 2009

एक खबर आपको पता है...
देश के प्रधानमंत्री आजकल चैन से सो रहे हैं।
क्योकि उनको जगाने वाला चतुर्थ स्तंभ....
खुद हीं नींद में है.......। जी हां हम बात तथाकथित
मीडियावालों की कर रहें हैं। जो आजकल राखी सावंत में व्यस्त हैं। कोइ उनकी शादी को लेकर पैकेज बनाने में लगा है तो कोइ सलमान और कैटरिना को लेकर स्क्रिप्ट लिखने में भिडा. हुआ है। बाकी समय में सास बहु,आज आपका दिन,और लेटेस्ट फैशन,फिर भी पेट नहीं भरा तो.......किसी शहर में कोइ लडकी निवस्त्र हो रही है तो दूसरे को कर्तव्य बोधता का एहसास दिलाने के नाम पर अपना कैमरा खोलकर टीआरपी पीट लो......जैसे काम में लगे हुये हैं।
अपने आपको पत्रकारिता के पवित्र कार्य का ठेकेदार बताने वाले अखबारों का तो नाम ही मत लिजिए। राजधानी पटना से प्रकाशित कुछ अखबार प्रदेश की ज्वलंत जन समस्याओं को उठाने और छापने की जगह मेनफोर्स कंडोम के विज्ञापन छापने में व्यस्त हैं........................इसलिए प्रधानमंत्री क्या .................जनसमस्यायों को दुर करने वाले ,समाज के तथाकथित ठेकेदार और राजनेता तो आराम से सो ही सकते हैं ........क्योकि हम जो सो रहे हैं। बस इतना हीं और फिर कभी.....................................।

आशुतोष जार्ज मुस्तफा।

No comments:

Post a Comment